शादी में ये एथनिक आउटफिट्स पहनकर बिखेरे जलवा


By Priyam Kumari10, Dec 2024 08:00 AMjagran.com

शादी में दिखेंगी सबसे खास

शादियों का सीजन चल रहा है और महिलाओं को किसी भी खास मौके पर सजने-संवरने का काफी शौक होते है। महिलाएं चाहती हैं कि वह सबसे खास नजर आए।

शादी में बिखेरे जलवा

वहीं, शादी में महिलाएं आउटफिट्स को लेकर काफी कन्फ्यूज रही हैं, तो आज हम आपको कुछ एथनिक ड्रेस दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी शादी में स्टाइल करके जलवा बिखेर सकती हैं।

शरारा सूट

शादी में जाने के लिए सूट सर्च कर रही हैं, तो इस तरह का येलो शरारा सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसे सूट पार्टी या फंक्शन में खूब जचते हैं।

साड़ी लुक

किंजल दवे ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी या किसी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

अनारकली सूट

शादी में कुछ सिंपल पहनना चाहती हैं, तो इस तरह के सूट को कॉपी कर सकती हैं। किंजल ने व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

गोल्डन लहंगा

गोल्डन कलर के लहंगे में किंजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस तरह का लहंगा किसी खास की शादी में स्टाइल कर सकती हैं।

सूट विद स्कर्ट

शादी में हैवी लुक के लिए आप इस तरह की सूट विद स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं। ऐसे सूट शादी व पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@thekinjaldave)