पार्टी में जान डाल देंगी Kiara Advani की ये ड्रेसेज


By Priyam Kumari01, Mar 2025 12:00 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस Kiara Advani

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल स्टेटमेंट कमाल का है।

Kiara Advani की ड्रेसेज

वेस्टर्न से लेकर इंडियन कियारा हर आउटफिट में बहुत खूबसूरत नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप पार्टी में जाने का सोच रही हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज को कॉपी कर सकती हैं।

बॉडीकॉन गाउन

ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन गाउन में कियारा बला की खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। आप भी उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

लॉन्ग ड्रेस

एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का लॉन्ग फ्लोरल ड्रेस पहना है। ऐसी ड्रेस को आप ऑफिस से लेकर पार्टी तक में पहन सकती हैं।

कोर्सेट ड्रेस

अगर आप वेस्टर्न ड्रेसेज में कियारा की तरह फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो इस तरह के कोर्सेट ड्रेस स्टाइल करें। यह आपको पार्टी में परफेक्ट लुक देगा।

ऑफ शोल्डर गाउन

अगर आप पार्टी में गाउन पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसा ऑफ शोल्डर गाउन में क्लासी और गॉर्जियस लगेंगी। इसके साथ लाइट मेकअप करके लुक को कंप्लीट करें।

लाइटवेट लहंगा

दोस्त की रिसेप्शन पार्टी में कियारा का ये लाइटवेट लहंगा बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ आप हैवी नेकलेस और ज्वेलरी स्टाइल करके महफिल की जान बन सकती हैं।

शॉर्ट ड्रेस

इस फोटो में एक्ट्रेस व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बहुत प्यारी दिखाई दे रही हैं। यह बटन डिटेलिंग ड्रेस आपको एलिगेंट लुक देगा। आप भी उनकी ड्रेस को कॉपी करें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@kiaraaliaadvani)