पार्टी में दिखना है हॉट, पहनें Khushi Kapoor के ये सेसी ब्लाउज


By Priyam Kumari10, Dec 2024 11:55 AMjagran.com

खुशी कपूर के हॉट ब्लाउज

श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। वह एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज हम आपको उनके शानदार ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर पार्टी की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

स्वीटहार्ट नेक डिजाइन

खुशी कपूर ने नेट की साड़ी के साथ एंब्रॉयडरी वर्क स्वीटहार्ट शेप नेक डिजाइन का ब्लाउज कैरी किया है, जो लुक को काफी क्लासी बना रहा है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन पार्टी के लिए परफेक्ट होती हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

पार्टी में साड़ी संग सेसी लुक चाहती हैं, तो खुशी कपूर की तरह ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट होते हैं।

मिरर वर्क ब्लाउज

साड़ी में हैवी लुक के लिए स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो खुशी कपूर की ये लुक को कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने पिंक साड़ी के साथ हैवी मिरर वर्क ब्लाउज पहना है, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

ट्यूब ब्लाउज

खुशी कपूर ने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ ट्यूब डिजाइन वाला ब्लाउज पहना है, जो उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप ऑप्शन में रख सकती हैं।

डीप वी नेक ब्लाउज

आप हॉट लुक पाने के लिए सेसी ब्लाउज ढूंढ रही हैं, तो खुशी कपूर की तरह डीप वी नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज साड़ी व लहंगे पर काफी सेसी लुक लेते हैं।

ऑफ शोल्डर विद स्लीव्स ब्लाउज

खुशी कपूर ने लहंगे को स्टाइलिश बनाने के लिए ऑफ शोल्डर विद स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। इस तरह के ब्लाउज सेसी लुक देते हैं। आप भी उनके इस लुक को ट्राई करना न भूलें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@khushikapoor)