इन खिलाड़ियों ने जीता ‘खतरों के खिलाड़ी’ का खिताब


By Akanksha Jain20, May 2023 02:49 PMjagran.com

नेत्रा रघुरामन

खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन जुलाई में शुरू होगा। आज हम आपको सभी सीजन के विनर के बारे में बताएंगे। पहले सीजन की विनर रहीं नेत्रा रघुरामन। 

अनुष्का मनचंदा

नेत्रा रघुरामन के बाद दूसरे सीजन की विनर रहीं अनुष्का मनचंदा। अनुष्का एक पॉपुलर सिंगर हैं। 

शब्बीर अहलूवालिया

शब्बीर अहलूवालिया की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। बता दें कि एक्टर ने खतरों के खिलाड़ी का तीसरा सीजन जीता था।

आरती छाबड़िया

आरती छाबड़िया ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 का खिताब हासिल किया था। एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

रजनीश दुग्गल

रजनीश दुग्गल ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। एक्टर ने भी कई फिल्मों में काम किया है।

आशीष चौधरी

आशीष चौधरी ने सीजन 6 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। एक्टर ने भी कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो असफल रहे।

सिद्धार्थ शुक्ला

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस के अलावा खतरों के खिलाड़ी 7 का भी खिताब हासिल किया है।

शांतनु माहेश्वरी

शांतनु माहेश्वरी ने छोटे पर्दे से बॉलीवुड फिल्म तक का सफर तय किया है। शांतनु ने सीजन 8 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

पुनीत पाठक

अपने डांस की वजह से हर दिल पर राज करने वाले पुनीत पाठक ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का खिताब अपने नाम किया था।

करिश्मा तन्ना

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी खतरों के खिलाड़ी की विजेता रह चुकी हैं, एक्ट्रेस ने सीजन 10 की ट्रॉफी जीती थी।

अर्जुन बिजलानी

वहीं खतरों के खिलाड़ी 11 के खिलाड़ी का नाम है अर्जुन बिजलानी जो एक कमाल के एक्टर हैं।

तुषार कालिया

खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर का नाम है तुषार कालिया जो एक शानदार कॉरियोग्राफर हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa की 'हॉटनेस' देख 'मचल उठे' फैंस