Khatron Ke Khiladi 14: इस दिन से होगा शुरू, ये होंगे फाइनल कंटेस्टेंट्स


By Shradha Upadhyay27, Jul 2024 11:00 PMjagran.com

खतरों के खिलाडी सीजन 14

रोहित शेट्टी स्टंट बेस्ड चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाडी का नया सीजन बहुत जल्द दस्तक देने जा रहा है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन से होगा शुरू

वही आपको बता दें इस बार इसका सेट और स्टंट भी चेंज किए गए हैं। रोहित शेट्टी ने बताया इस बार रोमानिया लोकेशन चुकी गई है। वही 90 प्रतिशत स्टंट भी बदले गए हैं। शो 27 जुलाई- से कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है।

ये होंगे फाइनल कंटेस्टंट्स

इसके साथ ही इस बार कई शानदार सितारे खतरनाक स्टंट से सामना करते हुए नजर आएंगे। आइए देखे फाइनल प्रतिभागियों की लिस्ट।

निमृत कौर -सुमोना चक्रवर्ती

छोटी सरदारनी निम्रत कौर अहलूवालिया और कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती इस बार खतरों का सामना करेंगी।

करण वीर मेहरा-आसिम रियाज

इसके अलावा बिग बॉस में नजर आ चुके आसिम रियाज और टीवी एक्टर करण वीर मेहरा भी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनेंगे।

शालीन भनोट-शिल्पा शिंदे

टीवी स्टार शालीन भनोट और भाभीजी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे भी खतरों के खिलाडी सीजन 14 में नजर आने वाली हैं।

अभिषेक कुमार-कृष्णा श्रॉफ

इसके साथ ही बिग बॉस के घर में नजर आए और टीवी एक्टर अभिषेक कुमार और बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी शो का हिस्सा होंगी।

गशमीर महाजनी -अदिति शर्मा

टीवी स्टार गशमीर महाजनी और अदिति शर्मा भी रोहित शेट्टी के खतरों का सामना करते हुए नजर आने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ