हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि खरमास कब से शुरू होगा और इसका क्या महत्व है?
इस महीने में मांगलिक कार्यों को करना वर्जित होता है। इस दौरान धार्मिक कार्य करने से कोई फल नहीं मिलता है।
ऐसा कहा जाता है कि सूर्य के धनु राशि में गोचर करने पर खरमास की शुरुआत होती है। इस साल खरमास 16 दिसंबर 2023 से शुरू हो रहा है।
इस महीने के समापन के बाद धार्मिक कार्य शुरू हो सकेंगे। खरमास का समापन 14 जनवरी 2024 को होगा।
खरमास में सूर्य देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
खरमास में सूर्य देव के ‘ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ’ और ‘ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, खरमास में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
खरमास के महीने में नई चीजें जैसे आभूषण, नया मकान और वाहन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ