साउथ सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को आज हर कोई जानता है। कीर्ति सुरेश ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
कीर्ति सुरेश के पास सूट से लेकर साड़ी तक हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आप भी एक्ट्रेस से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
कीर्ति सुरेश सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया था।
फिलहाल शरारा पैटर्न सूट काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए आप इस तरह के शरारा सूट को पहन सकती हैं।
आप टिश्यू साड़ी और सूट दोनों को स्टाइल कर सकती हैं। कीर्ति सुरेश का ये टिश्यू सूट उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
कीर्ति सुरेश इस ऑफ व्हाइट प्लाजो सूट में भी बहुत प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो आप कीर्ति सुरेश की तरह व्हाइट सूट को स्टाइल कर सकती हैं।
लुक में रॉयलनेस का तड़का देने के लिए आप कीर्ति सुरेश की तरह वेलवेट सूट को स्टाइल करें। वेलवेट सूट आपके लुक की शान बढ़ा देगा।