साउथ इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। कीर्ति सुरेश के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक कीर्ति सुरेश के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
अगर आप हैवी साड़ी कैरी करना पसंद नहीं करती हैं तो आप कीर्ति सुरेश की तरह ही हल्की और अट्रैक्टिव साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
ब्लू कलर की साड़ी के पल्लू पर हल्का वर्क किया गया है। आप कीर्ति सुरेश के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
अगर आप कंफर्टेबल लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप इस तरह की कॉटन साड़ी कैरी कर सकती हैं।
व्हाइट और रेड कलर की साड़ी में कीर्ति सुरेश का लुक काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी आपको क्लासी लुक देगी। आप कीर्ति सुरेश की तरह ही सिल्क ब्लू डॉट साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
फिलहाल टिशू साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। अपने लुक को ट्रेंडी बनाने के लिए आप टिशू साड़ी स्टाइल करें।