वास्तु शास्त्र में मोर पंख से संबंधित भी नियम उपाय बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने से आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मोर का पंख इन स्थानों पर रखते हैं, तो आपकी किस्मत खुल जाएगी। आइए इसके बारे में जानें।
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर के पूजा स्थल पर मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
इसके साथ ही कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है।
मंदिर के साथ-साथ आप मोर पंख को अपने घर की तिजोरी में या फिर धन के स्थान पर भी रख सकते हैं।
इस स्थान पर मोर का पंख रखने से मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख और समृद्धि का प्रवेश हो, तो इसके लिए अपने घर के प्रवेश द्वार पर मोर पंख जरूर लगाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को रखने के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा सबसे बेहतर मानी गई है।
मोर का पंख इन स्थानों पर रखने से आपकी किस्मत खुल सकती है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com