सोते समय तकिए के नीचे ये चीजें रखने से होगी तरक्की


By Farhan Khan11, Jun 2025 06:35 PMjagran.com

सोने के जुड़े नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में सोने के नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं।

तकिए के नीचे न रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि सोते समय किन चीजों को रखने से आपकी तरक्की हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मोर का पंख

तकिए के नीचे मोर का पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में उजाला हो सकता है। आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है।

नेगेटिव एनर्जी का खात्मा

बंद किस्मत का ताला खुलने के साथ-साथ आपकी बंपर कमाई हो सकती है। आपके घर से नेगेटिव एनर्जी का खात्मा हो सकता है। पॉजिटिव एनर्जी का वास हो सकता है।

लौंग रखें

तकिए के नीचे लौंग रखने से आपको बुरी नजर से निजात मिल सकती है। अगर आप मनचाही इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए 28 दिन तक रात में तकिए के नीचे लौंग रखें।

करियर में होगी ग्रोथ

मनचाही इच्छा पूरी होने के साथ-साथ आपकी कुंडली में राहु और केतु की स्थिति भी ठीक हो सकती है। आपके करियर में भी ग्रोथ हो सकती है।

चांदी का सिक्का रखें

तकिए के नीचे चांदी का सिक्का रखने से आपकी सेहत अच्छी हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है। धन-दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है।

मां लक्ष्मी की होगी कृपा

धन-दौलत में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ आपका माइंड एकदम शांत रहेगा। आपके अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा हो सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com