पर्स में ये 3 चीजें रखने से घर में आएगी खुशहाली


By Farhan Khan19, Jun 2025 05:16 PMjagran.com

पर्स से जुड़े नियम

पर्स हमारी लिए सबसे जरूरी चीज होता है। इसमें पैसे होने के साथ-साथ कामकाजी चीजें भी होती है। हिंदू धर्म में पर्स के लिए भी नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करना बेहद शुभ माना जाता है।

पर्स में रखें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे पर्स में रखने से आपके घर में खुशहाली आ सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चांदी का सिक्का रखें

जो लोग अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखते हैं, तो इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर हो सकती है।  

घर में होगा धन का आगमन

मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है। आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

कुबेर यंत्र रखें

अगर आप अपने अटके धन को प्राप्त करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको पर्स में कुबेर यंत्र रखना चाहिए। इससे आपको जल्द धन की प्राप्ति हो जाएगी।    

दिन-रात होगी तरक्की

धन की प्राप्ति होने के साथ-साथ आपकी बंद किस्मत का ताला भी खुल सकता है। आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। देवी-देवता आपसे प्रसन्न हो सकते हैं।

चावल के दाने रखें

पर्स में चावल के दाने रखने से आपको बिजनेस में तगड़ा लाभ मिल सकता है। आपके दिन बदल सकते हैं। अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

अच्छे दिनों की शुरुआत होने के साथ-साथ आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का खात्मा हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।        

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com