Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें ये 5 चीजें, आएगी समृद्धि


By Farhan Khan13, Oct 2023 11:59 AMjagran.com

वास्तुशास्त्र

वास्तुशास्त्र में दिशा का काफी महत्व माना जाता है। सभी दिशाओं में कुछ न कुछ गुण होते हैं, जो घर में भरपूर आर्थिक समृद्धि लाती है।

मां लक्ष्मी

आज हम आपको एक ऐसी ही दिशा के बारे में बताने जा रहे हैं। जो बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिशा में चीजें होने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी जाती हैं। इस दिशा को देवताओं की दिशा भी कहा जाता है।

धन कुबेर

इस दिशा में धन के देवता को कुबेर के साथ-साथ धन की देवी लक्ष्मी का भी वास माना गया है।

तिजोरी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक तिजोरी या लॉकर को उत्तर दिशा में रखना चाहिए, इससे आपके ऊपर कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

आर्थिक तंगी

इस दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी नहीं गुजरना पड़ता।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में रखने और उसके फलने-फूलने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। तुलसी को भी उत्तर दिशा में ही रखना लाभकारी माना जाता है।

किचन

वास्तु के अनुसार घर की रसोई भी उत्तर दिशा में ही होनी चाहिए। ऐसा करने से कभी भी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com