शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। एक दिन में 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। वहीं, तांबे के बर्तन में पानी पीना भी अच्छा माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर तांबे के बर्तन में पानी पीते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? आइए इन बातों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
तांबे के बर्तन को समय समय पर साफ करते रहना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपके पेट में भयंकर दर्द हो सकता है।
तांबे की बोतल में लंबे समय तक पानी भरकर रखने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है क्योंकि इससे पानी में ज्यादा तांबा मिक्स हो सकता है।
तांबे के बर्तन में पानी पीते समय इसकी मात्रा का खास ख्याल रखें क्योंकि इस पानी को ज्यादा पीने से आपके पेट में तांबा जम सकता है। इससे आपके सिर में दर्द हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं को तांबे के बर्तन में पानी पीने से बचना चाहिए। इस पानी से मां और शिशु दोनों को खतरा हो सकता है। इसमें आयरन होता है।
तांबे के बर्तन में कभी भी नींबू और शहद डालकर नहीं पीना चाहिए। इससे आपको उल्टी हो सकती है। आज से ही ऐसा करना छोड़ दें।
जो लोग किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें एक बार तांबे के बर्तन में पानी पीने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नहीं तो यह परेशानी विकराल रूप ले सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com