हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व का खास महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ कुबेर जी की पूजा का विधान है। इस दिन सोना-चांदी, नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।
इस दिन झाड़ू खरीदने की भी मान्यता है, लेकिन जो जातक इस दिन झाड़ू खरीदते हैं, उन्हें विशेष नियम का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू सूर्यास्त के बाद नहीं खरीदना चाहिए। झाड़ू को दोपहर के बाद खरीदें।
लेकिन भूलकर भी झाड़ू रात को न लाएं, क्योंकि इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही माता लक्ष्मी रुष्ठ होती हैं।
यदि आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते हैं, तो विषम संख्या में झाड़ू भूलकर भी न लाएं। क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। झाड़ू को हमेशा सम संख्या में लाना चाहिए।
अगर आप धनतेरस के दिन झाड़ू लेकर आ रहे हैं, तो उसमें सफेद रंग का धागा जरूर बांधें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें झाड़ू को भूलकर भी खड़ा करके न रखें।
धनतेरस के दिन भूलकर भी प्लास्टिक का झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। प्लास्टिक का झाडू खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे घर मे नकरात्मक प्रभाव पड़ता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com