माता लक्ष्मी की कृपा के लिए घर में लाएं ये चीजें


By Amrendra Kumar Yadav25, Jul 2023 11:09 AMjagran.com

माता लक्ष्मी

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा जिन पर होती है, धन-संपदा की कमी नहीं होती है।

सुख-शांति

मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-शांति का वास होता है, वहीं उनके रुष्ट होने पर घर में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

कृपा हेतु उपाय

उनकी कृपा के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बात करेंगे जिनमें माता लक्ष्मी का वास माना जाता है।

घर में स्थापित करें शंख

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी का अवतार शंख से ही हुआ था। इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

कमल का फूल

कमल को मां लक्ष्मी का प्रिय फूल माना जाता है, इसलिए पूजा करते समय कमल के फूल का इस्तेमाल जरूर करें।

नारियल

किसी भी शुभ कार्य में इसका प्रयोग किया जाता है। इसे श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी का पौधा

ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी पर रोजाना जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com