घर के प्रमुख द्वार पर ये चीजें लगाने से नकारात्मक शक्तियों से मिलेगा छुटकारा


By Farhan Khan14, Nov 2025 06:17 PMjagran.com

हिंदू धर्म में निहित नियम फॉलो करना

हिंदू धर्म में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीज के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे आपके घर में समृद्धि आ सकती है। घर के मुख्य द्वार के लिए भी नियम बताए गए हैं।

मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं, तो इससे आपके घर को नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं

आपको घर के मुख्य द्वार के ऊपरी हिस्से पर लाल सिन्दूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और उसके ठीक ऊपर 'ॐ' का चिन्ह भी बनाएं। इससे आपके घर में निहित नकारात्मक शक्तियों का खात्मा हो सकता है।

नींबू-मिर्च का तोरण लगाएं

मंगलवार के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू-मिर्च का तोरण लगाने के बाद इसके साथ में काला कपड़ा जरूर बांधने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

गणेश जी की प्रतिमा लगाएं

घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की दो छोटी प्रतिमा लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।

अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों या अशोक के पत्तों का तोरण लगाने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है और आपके घर में रखी धन की तिजोरी भी कभी खाली नहीं होगी।

नेगेटिव भाव न रखें

हालांकि, आपको घर के प्रमुख द्वार पर ये चीजें लगाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव न हो। नहीं, तो पूरा फल नहीं मिलेगा।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com