घर में रखें ये चीजें रखने से आएंगे अच्छे दिन


By Farhan Khan19, Dec 2025 05:20 PMjagran.com

वास्तु से जुड़े नियम फॉलो करना

ज्योतिष शास्त्र की तरह वास्तु शास्त्र भी हमारी लाइफ में अहम भूमिका निभाता है। इससे जुड़े नियम हमारे जीवन की दिशा और दशा दोनों तय कर सकते हैं। ऐसे में आपको इससे जुड़े नियम जरूर फॉलो करने चाहिए।

घर में रखें ये चीजें

आज हम आपको वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप अपने घर में रखते हैं, तो इससे आपके अच्छे दिन आ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

कछुए की मूर्ति रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखना काफी शुभ माना गया है। आप इसे घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है।

कछुए की मूर्ति कैसी होनी चाहिए?

कछुए की इस तरह की मूर्ति घर में रखनी चाहिए, जिसमें कछुए के पैर पानी में हो और इसका पानी रोज बदलना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपके साथ अनहोनी हो सकती है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

घर में पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुए की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।

मनी प्लांट लगाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन का आगमन हो और धन की तिजोरी पैसों से भरी रहे, इसके लिए आपको अपने घर में मनी प्लांट लगाना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

बांस का पौधा लगाएं

घर में बांस का पौधा रखने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके अलावा आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बन सकते हैं। दिन-रात तरक्की हो सकती है।

प्राकृतिक दृश्य वाली तस्वीर लगाएं

आपको अपने घर में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर, प्राकृतिक दृश्य वाली तस्वीर जैसे बहते हुए झरने, पहाड़ आदि की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपकी लाइफ बदल सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com