जीवन में सफल होने के लिए स्वामी विवेकानंद ने अपने विचार दिए। इन बातों को ध्यान में रखकर परिश्रम करने से सफलता मिलती है।
कई लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को स्वामी विवेकानंद की बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
किसी भी काम को करने से पहले लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। अगर आप बिना लक्ष्य निर्धारित किए परिश्रम करते हैं तो सफलता मिलने में देरी होती है।
व्यक्ति को पढ़ने के लिए एकाग्रता की जरूरत होती है और एकाग्रता के लिए ध्यान। इंद्रियों को संयम में रखकर ही एकाग्रता को प्राप्त किया जा सकता है।
जब तक जीना चाहिए तब तक सीखने की इच्छा रखनी चाहिए। क्योंकि अनुभव ही जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक होता है।
जिस समय किसी काम को करने के प्रतिज्ञा करें, उसे उसी समय कर लें। ऐसा करने से लोगों का विश्वास आप पर बना रहता है।
जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे, तब तक आपको भगवान पर विश्वास नहीं हो सकता है। किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी होता है।
व्यक्ति को जीवन में बड़ा संघर्ष करना चाहिए। क्योंकि जितना बड़ा संघर्ष होता है जीत भी उतनी ही शानदार होती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ