हिंदू धर्म शास्त्र में घर से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपके घर में खुशहाली आ सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।
आज हम आपको एक ऐसी मूर्ति के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में रखने से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको कछुए की मूर्ति के बारे में बता रहे हैं। घर में कछुए की मूर्ति रखने से जीवन में धन-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
घर में कछुए की मूर्ति रखने से वास्तु दोष भी दूर होता है और वास्तु दोष दूर होने से व्यक्ति की बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुलने लगता है। घर में खुशियां भी आती है।
घर में कछुए की मूर्ति को रखते समय दिशा का भी खास ख्याल रखना चाहिए। आपको कछुए की मूर्ति को हमेशा घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
इस दिशा में देवी-देवता का वास माना जाता है। ऐसे में कछुए की मूर्ति घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं और आपके काम भी बन सकते हैं।
घर में आपको कछुए की मूर्ति रखते समय इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आप किस धातु का कछुआ रख रहे हैं। पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुआ बेस्ट होता है।
जिस जगह आप घर में कछुए की मूर्ति रख रहे हैं। वहां साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। साफ-सफाई का ख्याल न रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी का वास हो सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com