हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, कुछ पेड़-पौधों को विशेष महत्व गया है। इन्हीं, पेड़-पौधों में तुलसी का पौधा भी शामिल है। इस पौधे में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है।
जिस घर में तुलसी का पौधा होता है। उस घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। कई लोग अपने घरों में तुलसी माता की प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा करते हैं और उनके आगे दीपक लगाते हैं।
आज हम उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां तुलसी की जड़ रखने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा पैसा बरसता है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो जातक तुलसी की जड़ को घर की तिजोरी में रखते हैं, तो इससे उनके घर में धन का आगमन होता है। व्यक्ति की धीरे-धीरे तरक्की होने लगती है। बिगड़े काम बनने लगते हैं।
घर की नेगेटिव एनर्जी को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने के लिए तुलसी की जड़ को पूजा पाठ वाली जगह रखना बेहद शुभ माना गया है। इसके लिए आप पूजा घर का चयन कर सकते हैं।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, तुलसी की जड़ को मुख्य द्वार पर बांधने से आपकी फूटी किस्मत चमक सकती है। आपको आर्थिक तंगी से भी निजात मिल सकती है।
अगर आप किसी काम में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो इसके लिए तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर उसकी पूजा करें और इस जड़ को अपनी जेब में रखें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com