कई बार व्यक्ति धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करता रहता है। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखने से धन की कमी दूर होती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष और धन की कमी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए घर में कई शुभ चीजों को रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
जीवन में भगवान गणेश की कृपा होने पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके लिए घर में गणेश जी की मूर्ति रखना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। घर में कुबेर देव की तस्वीर रखने से धन की कमी दूर होने लगती है।
वास्तु के अनुसार, घर तिजोरी में भगवान गणेश की मूर्ति रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यापार में भी फायदा होता है।
अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लगाएं। ऐसा करने से धन की कमी दूर होने लगती है।
घर में इन चीजों को रखने से दरिद्रता दूर होने लगती है। इसके अलावा परिवार के सदस्य तरक्की करने लगते हैं।
वास्तु के नियमों का जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ