सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इसकी पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास किन चीजों को रखना शुभ होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तुलसी के पौधे के पास रखना शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और कंगाली भी दूर होती है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम रखना बेहद शुभ माना जाता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
तुलसी के पौधे के पास मनी प्लांट रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है और गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।
तुलसी के गमले में पीले या लाल रंग का कलावा बांधना शुभ होता है। इसके साथ ही, लाल रंग की चुनरी भी चढ़ा सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
तुलसी के पास इन चीजों रखने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, परिवार के सदस्य तरक्की भी करते हैं।
तुलसी के पास मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ