बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय और हजारों लड़कियों के क्रश कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।
कार्तिक शुद्ध शाकाहारी हैं। आइये जान लेते हैं एक्टर के पसंदीदा चीजों के बारे में। जिसको उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।
कार्तिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो सुबह 8 बजे तक उठ जाते हैं।
एक्टर ने बताया वो डेली 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेते हैं।
कार्तिक आर्यन को फल खाना बेहद पसंद है। फलों में एक्टर को 'आम' सबसे ज्यादा फेवरेट है।
एक्टर को सब्जियों में 'भिंडी' सबसे ज्यादा पसंद है। उन्होंने के इंटरव्यू में बताया था वो भिंडी दिन में तीन टाइम खा सकते हैं।
एक्टर को चाय और कॉफी में 'चाय' सबसे ज्यादा फेवरिट है।
कार्तिक को मीठा खाने बहुत ज्यादा पसंद है। डेजर्ट में उन्हें 'रसमलाई' सबसे फेवरेट है। इसके अलावा एक्टर चॉकलेट के भी बहुत बड़े शौकीन हैं।
अभिनेता को इंडियन खाना बेहद पसंद है। वही फ़ास्ट फ़ूड में उन्हें 'पावभाजी' और 'छोले भटूरे' सबसे ज्यादा पसंद है।