बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन की क्यूटनेस के चलते लाखों लड़कियां उनकी क्रश हैं।
आज 22 नवंबर को एक्टर अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
कार्तिक ने अपने करियर में अबतक कई हिट और फ्लॉप फिल्में दी हैं। ऐसे में आज हम आपको एक्टर उन फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिनका बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला।
साल 2023 में रिलीज हुई कार्तिक और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।
सारा अली खान संग कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लव आज कल' भी बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन करके गई थी।
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'कांची' भी एक्टर के करियर की फ्लॉप फिल्मों में से एक है।
नुसरत भरुचा, फातिमा सना शेख और कार्तिक आर्यन की 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आकाशवाणी' भी फ्लॉप रही थी।