इन हसीनाओं संग उड़े Kartik Aaryan के इश्क के चर्चे


By Shradha Upadhyay22, Nov 2023 12:16 PMjagran.com

बर्थडे डे

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय और लाखों लड़कियों के क्रश कार्तिक आर्यन आज 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इश्क के चर्चे

हर कोई एक्टर की क्यूटनेस और डेशिंग अंदाज पर फिदा है। ऐसे में इंडस्ट्री की कई हसीनाओं संग कार्तिक का नाम जुड़ चुका है। आइये देखे इन एक्ट्रेसेज की लिस्ट।

जान्ह्ववी कपूर

बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री जान्ह्ववी कपूर के साथ भी कार्तिक का नाम जोड़ा जा चुका है। ऐसा फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग के बीच हुआ था।

फातिमा सना शेख

दंगल गर्ल्स फातिमा सना शेख और कार्तिक आर्यन के बीच साल 2017 में अफेयर की खबरें खूब उडी थीं। हालांकि दोनों ने इसको लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया था।

कृति सेनन

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने साथ में कई फिल्में दी हैं। ऐसे में दोनों के लव एंगल के चर्चे काफी सुर्खियो में छा चुके हैं।

सारा अली खान

रिपोर्ट्स के मुताबिक लव आज कल की शूटिंग के दौरान सारा और कार्तिक एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इस बीच दोनों के रिलेशन के खूब चर्चे हुए थे, हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया था।

अनन्या पांडे

कार्तिक और अनन्या का नाम भी एक बार साथ में जुड़ चुका है। लेकिन कुछ समय बाद सब खत्म हो गया था।

तारा सुतारिया

एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ भी कार्तिक के अफेयर के चर्चे जोरों पर हैं। दोनों को कई बार डिनर डेट और कई मौकों पर स्पॉट किया जा चुका है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ