इन 7 फिल्मों ने Kartik Aaryan को बनाया स्टार


By Akanksha Jain22, Nov 2023 03:06 PMjagran.com

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज हम आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने उन्हें स्टार बनाया।

प्यार का पंचनामा

साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा के जरिए ही कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर को लोगों ने बहुत पसंद किया।

प्यार का पंचनामा 2

2011 के बाद दो साल एक्टर ने फ्लॉप फिल्में दी और फिर साल 2015 में प्यार का पंचनामा 2 रिलीज हुई। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया।

भूल भूलैया 2

साल 2022 में आई फिल्म भूल भूलैया कार्तिक आर्यन की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।

सोनू के टीटू की स्वीटी

साल 2018 में आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। ये फिल्म दोस्ती पर बनी है।

सत्यप्रेम की कथा

 साल 2023 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया। 

लुका छिपी

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छिपी की कहानी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म ने भी शानदार कमाई की थी।

पति पत्नी और वो

साल 2019 में आई फिल्म पति पत्नी और वो भी लोगों को बहुत पसंद आई थी। अगर आप कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये फिल्म जरूर देखें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ