Kartik की 5 फिल्मों ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा


By Akanksha Jain13, Jul 2023 04:36 PMjagran.com

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के फेमस एक्टर और लाखों लड़कियों के क्रश कार्तिक आर्यन को आज कौन नहीं जानता।

कार्तिक-कियारा

कार्तिक और कियारा की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है। दोनों ने साथ में दो फिल्मों में काम किया और दोनों का कलेक्शन शानदार रहा।

100 करोड़ क्लब

आज हम आपको कार्तिक आर्यन की 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 100 करोड़ के क्लब को पार किया है।

सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा थिएटर में लगी है। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

भूल भूलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भूलैया 2 साल 2022 की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने 266 करोड़ पार किए थे।

सोनू के टीटू की स्वीटी

कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने 152 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

लुका छुपी

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी ने 128 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

पति पत्नी और वो

अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो ने 117 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ