करिश्मा कपूर ने शेयर की 'तैमूर' के जन्मदिन की अनसीन फोटोज


By Shradha Upadhyay21, Dec 2023 02:37 PMjagran.com

तैमूर 7वां जन्मदिन

करीना कपूर और सैफ अली खान का बड़ा बेटा तैमूर 7 साल का हो गया है। ऐसे में 20 दिसंबर को 'टिमटिम' का 7वां जन्मदिन मनाया गया।

इनसाइड फोटोज

ऐसे में करिश्मा कपूर ने तैमूर के जन्मदिन की कुछ इनसाइड फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें तैमूर, करीना, सैफ मस्ती से बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

डिलिशियस केक

तैमूर के जन्मदिन पर ये शानदार सा केक बनवाया गया था। जिसको फुटबाल जर्सी, ट्रॉफी से डेकोरेट किया गया गया है। इसके साथ ही तैमूर के नाम का टैग भी है।

करीना-करिश्मा गॉर्जियस लुक

इस दौरान करीना जहां मल्टीकलर शर्ट और डेनिम में बेहद स्टाइलिश नजर आई। तो वही करिश्मा ब्लैक स्कर्ट-टॉप और चेक प्रिंट ब्लेजर में कहर ढहा रही थीं।

सैफ-करिश्मा शानदार पोज

इस फोटो में आप सैफ अली खान और करिश्मा का बड़े कैप के साथ शानदार पोज देख सकते हैं।

मस्ती भरे पल

तैमूर के जन्मदिन और काफी मस्ती भरे पल भी कैप्चर किए गए। इस फोटो में आप सैफ-करिश्मा का मस्तीभरा अंदाज देख सकते हैं।

करीना का टशन

वही इस शानदार पोज के साथ करीना ने अपनी इस फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा- नॉट द बर्थडे गर्ल, बट द प्राउड बर्थडे मम्मा !

करीना कपूर बेटे

आपको बता दें करीना और सैफ के दो बेटे हैं। जिनमें बड़े बेटे का नाम तैमूर और छोटे का नाम जेह है। अक्सर करीना-सैफ दोनों बेटो संग फोटोज शेयर करते रहते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ