50 की उम्र में इस रूटीन से फिट दिखती हैं करिश्मा कपूर


By Akanksha Jain18, Jul 2024 06:06 PMjagran.com

90’s की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस करिश्मा कपूर

90 के दशक की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। करिश्मा कपूर आज भी हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं।

कितने साल की हैं करिश्मा कपूर?

करिश्मा कपूर को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि एक्ट्रेस 50 साल की हैं। करिश्मा खुद की स्किन और फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं।

करिश्मा कपूर की फिटनेस

आज हम आपको करिश्मा कपूर की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं। करिश्मा कपूर इस रूटीन को फॉलो कर 50 की उम्र में भी जवां हैं।

कैसे होती हैं दिन की शुरुआत?

करिश्मा कपूर के दिन की शुरुआत फलों से होती है। एक्ट्रेस सुबह ग्रेप फ्रूट खाती है, जो एंटी एजिंग का काम करता है।

बैरीज खाने की हैं शौकीन

इसके अलावा करिश्मा कपूर बैरीज खाना भी बहुत पसंद करती हैं। एक्ट्रेस स्ट्रॉबरी, ब्लू बैरी और तरबूज बहुत खाती हैं।

रोज एक्सरसाइज करती हैं करिश्मा कपूर

डाइट के साथ साथ करिश्मा कपूर एक्सरसाइज भी करती हैं। करिश्मा रोज एक्सरसाइज और योग करती हैं जिससे बॉडी फिट रहती है।

खाने में क्या खाती हैं करिश्मा?

करिश्मा कपूर घर का बना खाना खाती हैं और उनके खाने में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। एक्ट्रेस का मील पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

आइसक्रीम खाने की हैं शौकीन

करिश्मा कपूर को बाहर का खाना खाना भी बहुत पसंद है। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा आइसक्रीम पसंद है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ