आज यानी 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में भारत की विजय को 24 साल हो गए हैं। इस अवसर पर आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने कारगिल योद्धा का किरदार निभाया है।
फिल्म शेरशाह में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। एक्टर के रोल को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
फरहान खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म लक्ष्य में ऋतिक रोशन ने अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।
फिल्म गुंजन सक्सेना में जाह्नवी कपूर ने फर्स्ट गर्ल पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था।
फिल्म बॉर्डर में सनी देओल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म के साथ-साथ एक्टर के अभिनय की भी सराहना हुई थी।
फिल्म टैंगो चार्ली में अजय देवगन, संजय दत्त और बॉबी देओल ने अहम भूमिका निभाई थी।
एल ओ सी में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन समेत कई एक्टर्स ने काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया।