बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी दमदार एक्टिंग और फैशन के लिए जानी जाती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
करीना कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे उन अभिनेताओं के बारे में, जिनके साथ करीना ने काम किया।
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ करीना कपूर कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसमें से बजरंगी भाईजान, दबंग 2, क्यों कि और बॉडीगार्ड जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
करीना कपूर खान ने अपने करियर में बॉलीवुड के किंग खान के साथ भी रा. वन, अशोका, कभी खुशी कभी गम और डॉन जैसी फिल्मों में काम किया है।
करीना कपूर की जोड़ी आमिर खान के साथ भी सुपरहिट रही है। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा और 3 इडियट्स जैसी शानदार फिल्में दी।
शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक है, जिसे जब वी मेट में एक साथ देखना दर्शकों को खूब पसंद आया।
करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ की एंड का में नजर आएं। यह उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
करीना ने अपने करियर में अजय देवगन के साथ भी काम किया है। इसमें सिंघम अगेन, गोलमाल जैसी मूवी में नजर आएं।
करीना कपूर से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram