मॉम्स ट्राई करें 'बेबो' का मॉडर्न सलवार-सूट कलेक्शन


By Shradha Upadhyay14, Sep 2024 03:54 PMjagran.com

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर

करीना कपूर बॉलीवुड की बेबो के नाम से भी फेमस हैं। जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों से फैंस का दिल जीता है।

करीना कपूर फैशन क्वीन

एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ करीना फैशन क्वीन भी हैं। 43 साल की हो चुकी डीवा अपने फैशन सेंस से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।

करीना कपूर मॉडर्न सूट

आज हम आपको करीना के मॉडर्न सूट का कलेक्शन दिखाएंगे। जिन्हें पहनकर मम्मियां भी बेबो की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत दिखेंगी।

रेड बंधेज सूट

हाल में अभिनेत्री ने रेड कलर की प्लेन गोल्डन बॉर्डर कुर्ती बंधेज दुपट्टे में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। इसके साथ बिग गोल्डन झुमके कहर ढहा रहे हैं।

व्हाइट अनारकली सूट

करीना का सिंपल सोबर व्हाइट अनारकली गोटा लेस सूट शानदार लग रहा है। मम्मियां इसे पहनकर एकदम स्मार्ट नजर आएंगी।

पेंट साटन सूट

यदि आप भी बेबो की तरह स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो आप भी पिंक साटन पेंट सूट ट्राई कर सकती हैं। यंग गर्ल्स के लिए ये बेस्ट रहेगा।

मिरर वर्क सूट

आप वेडिंग सीजन में बेबो के इस मिरर वर्क हैवी फ्लेयर फुल लेंथ सूट से अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। करीना भी इस ऑउटफिट में बवाल लग रही हैं।

प्लाजो प्लेन सूट

करीना का ग्रे प्लेन प्लाजो सूट सेट क्लासी लुक दे रहा है। इसे मॉम्स किसी भी जगह पहनकर कंफर्ट के साथ ग्लैमरस दिखेंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ