करीना कपूर बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री हैं। जो कि अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। फिल्मों के साथ अभिनेत्री के सांग्स भी खूब हिट हुए हैं।
43 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी फिट नजर आती हैं। वही उनका फैशन सेंस भी काफी लाजवाब होता है। जिसको यंग गर्ल्स भी कॉपी करती हैं।
अभिनेत्री के इंडियन लुक बेहद कातिलाना होते हैं। देसी ऑउटफिट में बेबो बला की खूबसूरत लगती हैं। फैंस भी उनके इंडियन लुक काफी पसंद करते हैं।
आज हम आपको बेबो के स्टनिंग साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जो कि हर एज की लड़कियां पहनकर खुद को हॉट बना सकती हैं।
पिंक कलर की नेटिड सिल्वर वर्क साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज में डीवा खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक वेडिंग में चार चांद लगा देगा।
अभिनेत्री ग्रे कलर की सेक्विन इंडो-वेस्टर्न साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज में अपने बोल्ड अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। कॉकटेल पार्टी में आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
आजकल सेक्विन साड़ियां काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप करीना की ब्लैक ओंब्रे साड़ी हाल्टर नेक ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।
समर सीजन के लिए करीना की फ्लोरल प्रिंट साड़ी स्ट्रैपी ब्लाउज काफी स्टनिंग लग रहा है। ऐसी साड़ियां समर के लिए बेस्ट रहती हैं।