कई बार बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। इस स्थिति में कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन से उपाय करने से किस्मत बदलने लगती है?
पूजा पाठ में कपूर का उपयोग किया जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। कपूर के कई उपाय करने से किस्मत बदल जाती है।
कपूर को पीसकर पानी में मिला लें। अच्छी तरह से इसका घोल बना लें। इसके बाद इस घोल को पूरे घर में छिड़क देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।
घर में कपूर वाले पानी को छिड़कते समय गायत्री मंत्र ‘ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।’ का जाप करना करना चाहिए।
अगर आपके घर में वास्तु से जुड़े दोष हैं तो घर में कपूर वाले पानी को छिड़कना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होने लगता है।
घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए घर में 45 दिन तक कपूर वाले पानी को छिड़कना चाहिए। इससे किस्मत बदलने लगती है।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो पानी में कपूर मिलाकर घर में छिड़कना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के योग बनना लगता है।
कई बार कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। इस स्थिति में पानी में कपूर मिलाकर छिड़कना चाहिए। इससे सफलता मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
वास्तु से जुड़ी समस्या से बचने के उपाय और जीवन में खुशहाली समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ