कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में था। शेफाली बिग बॉस 13 का हिस्सा भी रह चुकी थीं।
शेफाली जरीवाला ने अपने करियर में कई टीवी शो, फिल्में और सीरीज में भी काम किया था। एक्ट्रेस इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक थीं।
शेफाली जरीवाला ने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस के दिलों को जीता था। आइए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस की फिल्मों और शोज पर।
शेफाली ने साल 2004 में आई फिल्म मुझसे शादी करोगी का मशहूर गाना कांटा लगा से खूब पहचान मिली थी।
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म हुदुगारू में भी शेफाली जरीवाला ने काम किया था। यह एक एक्शन और ड्रामा फिल्म है।
शेफाली जरीवाला ने नच बलिए 5 में भी काम किया था। इसमें वह अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं।
टीवी के ड्रामा शो रात्री के यात्री में भी शेफाली जरीवाला दिखाई दी थीं। जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 के घर में भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती से दर्शकों के दिल पर राज किया।
शेफाली जरीवाला से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shefalijariwala)