Kanika Mann की फिटनेस का राज है यह रूटीन, जानें डाइट प्लान


By Akanksha Jain25, Mar 2024 03:39 PMjagran.com

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान

टीवी का फेमस शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में गुड्डन का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी पानी वाली एक्ट्रेस कनिका मान ने घर घर में अपनी पहचान बना ली है।

कनिका मान की फिटनेस का राज

कनिका मान हमेशा ही चर्चा में शुमार रहती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस की फिट बॉडी को राज बताने जा रहे हैं जो बहुत ही कम लोगों को पता है।

रनिंग करना पसंद करती हैं कनिका

कनिका मान कैलोरी को बर्न करने के लिए रोज रनिंग और वॉक करती हैं। एक्ट्रेस को एक्सरसाइज करना कम पसंद है इसलिए वो रनिंग करती हैं।

2-3 दिन जाती हैं जिम

कनिका मान हफ्ते में 2-3 दिन जिम जाना पसंद करती हैं। जिम में एक्ट्रेस कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और फुल बॉडी वर्कआउट करती हैं।

कैसे होती है दिन की शुरुआत और नाश्ता

कनिका मान के दिन की शुरुआत गर्म पानी से होती है। एक्सरसाइज के बाद एक्ट्रेस नाश्ते में पोहा, उपमा या फिर ओटमील खाना पसंद करती हैं।

जंक करती हैं अवॉइड

कनिका मान ज्यादा से ज्यादा डाइट पर ध्यान देती हैं। एक्ट्रेस जंक फूड कम ही खाती हैं और जब चीट डे होता है तो ही एक्ट्रेस डाइट छोड़ती हैं।

घर का खाना खाती हैं मनिका

कनिका मान घर का खाना खाती हैं। लंच में एक्ट्रेस रोटी, दाल, सब्जी और सलाद खाती हैं। एक्ट्रेस कभी कभी ब्राउन राइस खाना पसंद करती हैं।

कनिका मान का डिनर

कनिका मान का डिनर काफी लाइट होता है। रात के खाने में एक्ट्रेस सूप पीना और सलाद खाना पसंद करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ