मां लक्ष्मी की पूजा शास्त्रों में बेहद शुभ मानी गई है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी के लिए उपवास भी रखा जाता है।
ऐसा माना जाता है, जो साधक पवित्रा को ध्यान में रखते हुए भाव पूर्ण मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, देवी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
धन संबंधी मुश्किलों को दूर करने के लिए इस दिन धन की देवी को आंवला अर्पित करें और घी दीपक जलाकर 'श्री कनकधारा स्तोत्र' का पाठ करें।
संध्याकाल में इस उपाय को करने से बहुत जल्दी परिणाम देखने को मिल जाएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
''अंगहरे पुलकभूषण माश्रयन्ती भृगांगनैव मुकुलाभरणं तमालम। अंगीकृताखिल विभूतिरपांगलीला मांगल्यदास्तु मम मंगलदेवताया:।।
मुग्ध्या मुहुर्विदधती वदनै मुरारै: प्रेमत्रपाप्रणिहितानि गतागतानि। माला दृशोर्मधुकर विमहोत्पले या सा मै श्रियं दिशतु सागर सम्भवाया:।।
विश्वामरेन्द्रपदविभ्रमदानदक्षमानन्द हेतु रधिकं मधुविद्विषोपि। ईषन्निषीदतु मयि क्षणमीक्षणार्द्धमिन्दोवरोदर सहोदरमिन्दिराय:।।
आमीलिताक्षमधिगम्य मुदा मुकुन्दमानन्दकन्दम निमेषमनंगतन्त्रम्। आकेकर स्थित कनी निकपक्ष्म नेत्रं भूत्यै भवेन्मम भुजंगरायांगनाया:।।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com