इन दिनों बिगड़ती जीवनशैली और खराब खानपान के चलते हर कोई बालों की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में हर कोई इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहता है।
ऐसे में हर कोई बालों की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अक्सर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करता है। और ये चीजें बालों के लिए बेहद असरकारी भी होती हैं।
तो आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं और अपने बालों को लंबे, काले और घने करना चाहती हैं। तो कलौंजी और दही इन दो चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों को अच्छा बना सकती हैं।
दरअसल, कलौंजी में विटामिन, सोडियम और आयरन जबकि दही में कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वो का मिश्रण होता है। जो कि बालों के लिए गुणकारी साबित होता है।
बालों में हफ्ते में एक बार दही और कलौंजी का लेप लगाने से बाल तेजी से घने और काले होने लगते हैं। इसमें मौजूद आयरन से बालों की ग्रोथ होती है।
आजकल हर उम्र में लोगों में बालों की सफेद होने की समस्या आम है। ऐसे में कलौंजी और दही में मौजूद पोषक तत्व से बाल भी सफेद नहीं होते हैं।
आप अपने बालों को हेल्थी बनाने के लिए आप कलौंजी और मेथी दाना को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही और ऑलिव ऑइल मिलाकर इसका हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल करें।