30 प्लस Kajal Aggarwal की 8 वेस्टर्न ड्रेसेज में दिखेंगी जवां


By Shradha Upadhyay20, Dec 2023 04:47 PMjagran.com

साउथ एक्ट्रेस काजल

काजल अग्रवाल साउथ इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा हैं। जो कि हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। एक्ट्रेस साउथ इंडियन इंटरनेशनल अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं।

एज इन नंबर

38 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस काफी फिट दिखती हैं। अपनी फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस से काजल यंग अभिनेत्रियों को मात देती हैं।

वेस्टर्न में हॉट अंदाज

आज हम आपको साउथ क्वीन काजल अग्रवाल के वेस्टर्न ऑउटफिट में हॉट अंदाज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देख आपकी भी नजरें फिसल जाएंगी।

स्टाइलिश ऑफ शोल्डर ड्रेस

हाल में अभिनेत्री ने फ्लोरल प्रिंट ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपना स्टाइलिश लुक शेयर किया है। जिसको फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

डीपनैक गाउन में हॉट लुक

लाइट कलर के डीपनैक श्रग गाउन में काजल कहर ढहा रही हैं। 30 प्लस उनकी तरह इस तरह का ऑउटफिट पहनकर खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।

बॉसी लुक में जलवा

काजल का इस ग्रीन कलर के ब्लेजर पेंट में जलवा देखा जा सकता है। इसके साथ एक्ट्रेस की किलर अदाएं फैंस को घायल कर रही हैं।

हाई स्लिट गाउन में बोल्ड लुक

इस सेक्विन नूडल स्ट्रैप हाई स्लिट गाउन कर्ली हेयर में एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है।

स्मार्ट इन कैजुअल

मां बनने के बाद भी अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को बेकरार करने वाली काजल अग्रवाल इस कैजुअल पेंट शर्ट में भी बिंदास दिख रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ