शानदार अभिनेत्री काजल अग्रवाल साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। वही डीवा अपने ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।
अभिनेत्री का ड्रेसिंग सेंस भी काफी स्टाइलिश होता है। एक बच्चे की मां बन चुकी काजल के बोल्ड लुक्स को देखकर इस बात को कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है।
आज हम आपको एक्ट्रेस की कूल-कूल समर ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस समर सीजन ऑफिस में कैरी करके सबको अपना दीवाना बना सकती हैं।
येलो कलर की प्लेन ऑफ शोल्डर ड्रेस में काजल काफी स्मार्ट लग रही हैं। गर्मियों के मौसम में ऐसी ड्रेसेज काफी डिमांड में रहती हैं।
समर सीजन में आप ऑफिस के लिए इस तरह की प्रिंटेड मैक्सी गाउन ड्रेसेज खरीद सकते हैं। ये आपके लुक को स्टाइलिश बना देंगी।
गर्मियों में ऑफिस में कैरी करने के लिए डीवा का प्लेन क्रिस क्रॉस ब्लू जंपसूट भी अच्छ ऑप्शन है। ऐसे में आप इसे भी ट्राई कर सकती हैं।
आजकल को-ऑर्ड सेट काफी फैशन में हैं। ऑफिस में ये एक्ट्रेस की तरह आपको भी हॉट बना देंगे। ऐसे में आप इसे जरूर ट्राई करें।
गर्मियों में ऑफिस में वियर करने के लिए एक्ट्रेस जैसी डेनिम लांग ड्रेस जैकिट लुक भी बेस्ट है। ऐसे में इससे भी आइडिया ले सकती हैं।