साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है।
चंद्रग्रहण, बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा तीनों एक साथ पड़ रहे हैं।
ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण लगने का समय, सूतक काल और यह ग्रहण कहां नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श रात्रि 08 बजकर 45 मिनट पर पड़ेगा और अंतिम स्पर्श मध्य रात्रि 1 बजे होगा।
हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होता है। वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू होता है।
भारत में चंद्रग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा क्योंकि इस बार यह भारत में नजर नहीं आएगा।
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण दक्षिण/पूर्वी यूरोप, एशिया के अधिकांश हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
अध्यात्म से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें jagran.com