इन 4 ज्योतिषीय उपाय करने से चमकेगी किस्मत


By Ashish Mishra22, Sep 2024 06:02 PMjagran.com

किस्मत में बदलाव

अक्सर लोग बुरी किस्मत के चलते परेशानियों का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को ज्योतिष में बताए गए उपायों को करना चाहिए। इससे किस्मत चमकने लगती है।

परेशानियों से छुटकारा

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

ज्योतिष के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताएं गए हैं, जिसे करने से व्यक्ति की किस्मत बदलने लगती है। इन उपायों को सच्चे मन से करने पर शुभ फल प्राप्त होता है।

सुबह हथेली देखें

हथेलियों में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती और कलाई की तरफ भगवान विष्णु का वास रहता है। रोजाना सुबह हथेली को देखकर चेहरे पर फेरना शुभ होता है।

घर में झाड़ू लगाएं

जिस घर में हमेशा साफ-सफाई रहती है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना सुबह उठकर घर में झाड़ू और पोछा करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की किस्मत बदलने लगती है।

गाय को रोटी खिलाएं

रोजाना भोजन बनने पर पहली रोटी गाय के लिए निकाल देना चाहिए। इसे बाद इस रोटी को गाय को खिला दें। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी होती है।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

रोजाना स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होने लगते हैं और साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

करियर में तरक्की

इन उपायों को करने से व्यक्ति करियर में तरक्की करता है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं और पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

परेशानियों को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ