पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को आज हर कोई जानता है। जस्टिन ने बहुत यंग एज में ही पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी।
जस्टिन बीबर ने साल 2018 में अमेरिकी मॉडल और सोशलिस्ट हेली बीबर संग धूमधाम से क्रिश्चियन वेडिंग की थी।
अब शादी के 5 साल बाद दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।
जस्टिन बीबर ने सोशल मीडिया पर पत्नी हेली के साथ क्यूट फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में हेली बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहीं हैं।
जस्टिन बीबर और हेली बीबर इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं।
जस्टिन बीबर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और हर कोई कपल को बधाईयां दे रहे हैं।
जस्टिन बीबर और हेली बीबर दोनों ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। जस्टिन को इंस्टाग्राम पर 293 मिलियन से ज्यादा और हेली को 51 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
दोनों ही इंटरनेशनल सेलेब्ज हैं। दुनिया के कोने-कोने में दोनों ने अपनी पहचान हासिल की है।