सनातन धर्म में त्योहारों को विशेष महत्व होता है। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि जुलाई महीने में कौन-से हिंदू त्योहार पड़ेंगे?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जुलाई महीने को आषाढ़ माह के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि, प्रदोष व्रत और सावन सोमवार जैसे व्रत पड़ते हैं।
02 जुलाई 2024 को योगिनी एकादशी व्रत पड़ेगी। इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
06 जुलाई 2024 को गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई को होगा। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
जुलाई महीने की 09 तारीख को वरद चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दौरान गणेश जी की पूजा की जाती है।
21 जुलाई 2024 के दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं। गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था।
इसकी शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इस यात्रा का समापन सावन की शिवरात्रि यानी 02 अगस्त को होगा।
जुलाई में 28 तारीख को कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दौरान भैरव बाबा की पूजा करने का विधान होता है।
महीने में पड़ने वाले त्योहारों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ