जूही परमार 90s के दशक की फेमस टीवी एक्ट्र्रेस रह चुकी हैं। अभिनेत्री ने 'टीवी की कुमकुम' बनकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा भी डीवा कई सीरियल्स का हिस्सा रही हैं।
43 साल की जूही आज भी काफी यंग नजर आती हैं। अभिनेत्री एक बेटी की मां हैं। और सचिन श्रॉफ से तलाक के बाद सिंगल मदर बनकर जूही अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।
आज हम आपको जूही परमार के बोल्ड गाउन लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें कॉपी करके मम्मियां भी खुद को एक्ट्रेस के जैसा मॉडर्न लुक दे पाएंगी।
एक्ट्रेस ग्रीन कलर के हाई स्लिट शिमरी गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनका ये लुक पार्टी में मॉम स्टाइल कर सकती हैं।
पिंक कलर के प्लेन वन शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस काफी हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। चबी मॉम भी इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
किटी पार्टी में मदर्स जूही परमार की सिंपल सोबर फ्रॉक स्टाइल कॉटन ड्रेस को स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको क्लासी लुक देगा।
एक्ट्रेस की तरह आप भी रेड कलर के साटन स्ट्रैपी गाउन में अपने किलर अंदाज से सबको दीवाना बना सकती हैं। क्लब पार्टी के लिए ये बेस्ट ड्रेस है।
गर्मियों में आप किसी भी पार्टी में जूही के जैसा प्रिंटेड ऑफ शोल्डर गाउन कैरी कर सकती हैं। ये आपके लुक को बोल्ड बना देगा।