ये हैं John Abraham की सुपरहिट फिल्में


By Priyam Kumari18, Dec 2025 03:51 PMjagran.com

बी-टाउन के गुड लुकिंग एक्टर

बॉलीवुड गुड लुकिंग एक्टर जॉन अब्राहम अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं एक्टर की फिल्मों पर।

धूम - 2004

फिल्म धूम ने जॉन अब्राहम को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। स्टाइलिश विलेन कबीर के रोल में उनकी बाइक एंट्री आज भी याद की जाती है।

फोर्स - 2011

एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म फोर्स में जॉन का पुलिस ऑफिसर वाला किरदार काफी पॉपुलर हुआ। फिल्म का एक्शन आज भी चर्चा में है।

मद्रास कैफे - 2013

सीरियस और पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म मद्रास कैफे में जॉन ने दमदार अभिनय किया। यह फिल्म उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में गिनी जाती है।

शूटआउट एट वडाला - 2013

गैंगस्टर मूवी शूटआउट एट वडाला में जॉन का रफ-टफ अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

सत्यमेव जयते - 2018

2018 में आई देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म सत्यमेव जयते में जॉन का देसी हीरो वाला अवतार सुपरहिट साबित हुआ।

बाटला हाउस - 2019

रियल इवेंट्स पर आधारित फिल्म बाटला हाउस में जॉन ने ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिली।

पठान - 2023

शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में जॉन का खतरनाक विलेन अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आया।

जॉन अब्राहम ने इन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva