John Abraham ने इस फिल्म में विलेन बनकर बटोरी थीं खूब सुर्खियां


By Priyam Kumari17, Dec 2024 02:11 PMjagran.com

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जॉन अब्राहम आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। जॉन अब्राहम बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। वह बड़े पर्दे पर विलेन हो या फिर हीरो हर किरदारों में जान डाल देते हैं।

जॉन अब्राहम की दमदार एक्टिंग

एक्टर ने अपने करियर में कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। वहीं, वह अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन-थ्रिलर फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

जॉन अब्राहम का करियर

फिल्मों में आने से पहले एक्टर ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था, जो काफी सफल रहा। साथ ही, वह भारत के टॉप मॉडल में से एक हैं। बता दें कि जब वह पढ़ाई कर रहे थे, तब ही से फिल्मों में आना चाहते थें।

पहली फिल्म हुई डिब्बाबंद

आपको बता दें कि जॉन अब्राहम ने फिल्म जिस्म से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, लेकिन इससे पहले भी उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं फिल्म में काम किया था। हालांकि, उस फिल्म को किसी कारण से बंद करना पड़ा था। जिसके बाद एक्टर ने बिपाशा बसु के साथ काम किया।

एक्टर ने कई फिल्में में किया काम

जॉन अब्राहम ने बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने हर तरह की भूमिका निभाई है, चाहे हीरो का रोल हो या फिर विलेन, दर्शकों को उनकी फिल्में बहुत पसंद आती है।

इस फिल्म से बने स्टार

मनोरंजन जगत में जॉन ने हीरो का नहीं, बल्कि खलनायक का किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। बता दें कि साल 2004 में आई फिल्म धूम में जॉन अब्राहम ने चोर का रोल निभाया था। एक्टर ने फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिल में जगह बनाई।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@thejohnabraham), IMDb