परिधि लिलेक कलर की साड़ी में बेहद दिलकश अदाएं देती नजर आ रही हैं।
जोधा अकबर शो की जोधा बाई के इस सादगी भरे अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट्स में फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को एलिगेंट बता रहे हैं।
तस्वीर में एक्ट्रेस ने लिलेक कलर की रफल साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। कानों में झुमका पहने हुए एक्ट्रेस का ये ओवरऑल लुक बेहद प्यारा लग रहा हैं।
तस्वीर में एक्ट्रेस का ये चुलबुला अंदाज देख फैंस एक्ट्रेस की सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
परिधि की इन तस्वीरों को लोग कमेंट सेक्शन में क्यूट और प्रिटी बता रहे हैं।
2010 से इंडस्ट्री में एक्टिव परिधि जोधा अकबर के अलावा पटियाला बेब्स, 'ये कहाँ आ गए हम' समेत 8 टीवी शोज में काम किया हैं।