फेमस एक्ट्रेस जिया शंकर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। जिया शंकर ने हिंदी से लेकर तमिल भाषा तक की फिल्म में काम किया है।
फैशन सेंस के मामले में जिया शंकर किसी से भी पीछे नहीं हैं। आज हम आपको उनके शानदार मेकअप लुक्स दिखाएंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप पार्टी पर्सन हैं और मेकअप करना पसंद करती हैं तो आप जिया शंकर की तरह ही मेकअप करें और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाएं।
अगर आप अपने पार्टी लुक को बोल्ड बनाना चाहती हैं तो आप जिया शंकर की तरह ही बोल्ड पार्टी मेकअप अप्लाई कर सकती हैं।
अगर आप नो मेकअप लुक कैरी करना चाहती हैं तो आप जिया शंकर के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप किया है जो काफी शानदार लग रहा है।
आप सिर्फ बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाकर ही अपने लुक को बोल्ड बना सकती हैं। जिया शंकर ने शाइनी मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक लगाई है।
अपनी आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के लाइट और डार्क टू शेड आईशैडो अप्लाई कर सकती हैं।
अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो अपने मेकअप को हाइलाइटर से हाईलाइट करना न भूलें। आप जिया के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।