Jhalak Dikhhla Jaa 11 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स से मिलिए


By Akanksha Jain15, Jan 2024 02:53 PMjagran.com

झलक दिखला जा 11

डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 11 फिलहाल काफी ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं।

कंटेस्टेंट्स की नेटवर्थ

आज हम आपको झलक दिखला जा 11 के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे जो बहुत अमीर हैं। तो चलिए जानते हैं इन कंटेस्टेंट्स की नेट वर्थ-

शिव ठाकरे

रिएलिटी शो से ही अपनी पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। शिव ठाकरे की नेटवर्थ 6-10 करोड़ के करीब है।

शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम ने कई शानदार सीरियलों में काम किया है। एक्टर करीब 27 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

उर्वशी ढोलकिया

कोमोलिका के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब 30-35 करोड़ रुपए है।

धनश्री वर्मा

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी शो में शानदार परफोर्म कर रहीं हैं। एक्ट्रेस की नेट वर्थ 24 करोड़ के करीब है।

मनीषा रानी

सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी की बात की जाए तो मनीषा की नेटवर्थ करीब 1 करोड़ है। इस शो में मनीषा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई हैं।

अंजली आनंद

अंजली आनंद ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से सबका दिल जीता। एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब 6 करोड़ रुपए हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ